रांची। भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बता दें कि झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के बाद यह पहला आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल है जो दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग ले रहा है। झारखंड की भागीदारी ‘प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास’ विषय पर आधारित है। यह विषय वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सतत विकास, विश्वास और दीर्घकालिक आर्थिक परिवर्तन के उद्देश्य से मेल खाता है। स प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से झारखंड अपने विकास और निवेश संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेगा।


