28.8 C
Kolkata
Saturday, August 8, 2026

झारखंड में निपाह वायरस का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रांची। पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो मामले सामने आने के बाद झारखंड का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने शुक्रवार  को राज्य के सभी सिविल सर्जनों (CS) को सतर्क रहने और एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में लोगों को निपाह वायरस से बचाव के प्रति जागरूक करने को कहा गया है। साथ ही किसी भी संभावित आउटब्रेक की स्थिति में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निपाह वायरस को लेकर विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है।

Related Articles

नवीनतम लेख