27 C
Kolkata
Monday, August 17, 2026

सिविल कोर्ट में बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पटना। राजधानी के सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। गुरुवार को कोर्ट प्रशासन को ईमेल के जरिए धमकी मिली, जिसमें कोर्ट परिसर में विस्फोट या हिंसक घटना की आशंका जताई गई थी। धमकी भरा ईमेल मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वकील, कर्मचारी और अन्य लोग तुरंत कोर्ट से बाहर निकलने लगे। कई वकील कोर्ट रूम और अपने चैंबर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। सूचना मिलते ही पुलिस और कोर्ट सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को खाली कराया गया। सुरक्षा कारणों से प्रवेश और तलाशी व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी तरह की वास्तविक धमकी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है ताकि ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा सके। कोर्ट प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

 

Related Articles

नवीनतम लेख