26.9 C
Kolkata
Tuesday, July 14, 2026

झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 8 की मौत, येलो अलर्ट जारी

झारखंड के छह जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो साल का एक बच्चा भी शामिल है। सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत हजारीबाग में हुई। राज्य के पलामू, लोहरदगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम और गोड्डा जिलों से भी मौतों की खबर है। जबकि छह से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मौसम विभाग ने 21 जून और 22 जून के लिए रांची, बोकारो, धनबाद, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, लोहरदगा, रामगढ़, सरायकेला खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और सावधानी बरतें।

Related Articles

नवीनतम लेख