30 C
Kolkata
Monday, May 18, 2026

12 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी

खूंटी | जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घटना 13 अप्रैल की रात की है, जब आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर एक अर्धनिर्मित मकान में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पीड़िता खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती है, जहाँ मेडिकल बोर्ड उसकी जांच और उपचार कर रहा है।

तबीयत बिगड़ने पर खुला राज, धमकी के डर से दो दिनों तक चुप रही पीड़िता
वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची को जुबान खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। दो दिनों तक खौफ में रहने के बाद, जब 15 अप्रैल को बच्ची की तबीयत बिगड़ी, तब उसने अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत मुरहू थाना पहुँचकर मामला दर्ज कराया। खूंटी सदर अस्पताल में पीड़िता की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस की छापेमारी तेज, फरार आरोपी की तलाश में जुटी कई टीमें
मुरहू पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related Articles

नवीनतम लेख