26.4 C
Kolkata
Thursday, July 23, 2026

जुबीन हत्याकांड की सुनवाई आज से, फास्ट ट्रैक कोर्ट में दर्ज होंगे गवाहों के बयान

गुवाहाटी, 08 जून। बहुचर्चित जुबीन हत्याकांड की सुनवाई सोमवार से विशेष फास्ट ट्रैक अदालत में शुरू होने जा रही है। मामले की न्यायिक प्रक्रिया के तहत पहले दिन ही अदालत चार महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज करेगी और उनसे जुड़े साक्ष्यों का मूल्यांकन करेगी।

चार प्रमुख गवाहों को किया गया तलब

अदालत ने मामले में गवाही के लिए मोरीगांव के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार दास और प्राथमिकी दर्ज कराने वाले रातुल बोरा को तलब किया है। इसके अलावा मोरीगांव सदर थाना के तत्कालीन प्रभारी प्रणव सैकिया तथा उपनिरीक्षक भास्कर बर्मन को भी अदालत में उपस्थित होकर गवाही देने के निर्देश दिए गए हैं।

न्यायिक जांच का अहम चरण शुरू

सुनवाई शुरू होने के साथ ही हत्याकांड से जुड़े तथ्यों, साक्ष्यों और जांच प्रक्रिया की न्यायिक पड़ताल का महत्वपूर्ण चरण आरंभ हो जाएगा। मामले की संवेदनशीलता और चर्चित पृष्ठभूमि को देखते हुए इस सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख