35 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

पलामू में ‘हथौड़ा गैंग’ का पर्दाफाश: रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों को बनाते थे निशाना, ज्वेलरी कारोबारी समेत 5 गिरफ्तार

पलामू: जिला पुलिस ने घरों में सेंधमारी करने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ‘हथौड़ा गैंग’ के नाम से मशहूर इस गिरोह के चार सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक ज्वेलरी कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं।

रिश्तों को भी नहीं बख्शते थे चोर

पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह गिरोह केवल अनजान घरों में ही नहीं, बल्कि अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों को भी निशाना बनाता था।

  • मामा के घर में चोरी: गिरोह के एक सदस्य ने नौडीहा बाजार इलाके में स्थित अपने सगे मामा के घर में ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

  • महिला से दोस्ती कर रेकी: पाटन इलाके में गिरोह के सदस्य ने पहले फोन पर एक महिला से जान-पहचान बढ़ाई और फिर मौका पाकर उसके घर में हाथ साफ कर दिया।

ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे गिरोह

चोरी की इस क कड़ी को जोड़ने की शुरुआत 3 मार्च को हुई, जब पड़वा थाना क्षेत्र के मिथिलेश कुमार मेहता के घर में चोरी हुई थी। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नामजद आरोपी पंकज कुमार और कुंदन कुमार को धर दबोचा। इनकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य साथी किशन कुमार और संजीव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

10 लाख का ट्रांजेक्शन और कारोबारी की गिरफ्तारी

चोरी के जेवरात खपाने के लिए यह गिरोह अनुरंजन सोनी नामक ज्वेलरी कारोबारी के संपर्क में था। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिछले एक साल के भीतर इस कारोबारी और गिरोह के बीच 10 लाख रुपये से अधिक का लेन-देन (ट्रांजेक्शन) हुआ है। पुलिस को इसके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

नवीनतम लेख