33.4 C
Kolkata
Wednesday, July 1, 2026

कटिहार में पानी बहाने के विवाद में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

कटिहार। जिले के सहायक थाना क्षेत्र स्थित हवाई अड्डा परिसर में बुधवार को पानी बहाने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विकास यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवारिक विवाद के बाद चली गोली

पुलिस के अनुसार, पानी बहाने को लेकर विकास यादव और उनके भाई अखिलेश यादव की पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अखिलेश यादव के साले बिट्टू यादव और चिट्टू यादव (दोनों निवासी बरमसिया, सहायक थाना क्षेत्र) ने हथियार निकालकर विकास यादव पर गोली चला दी। गोली लगते ही विकास यादव गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े, जबकि दोनों आरोपित घटना के बाद फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

नवीनतम लेख