33 C
Kolkata
Saturday, April 18, 2026

पहली बार ‘रामायण’ के तकनीकी पक्ष पर बोले यश

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसे लेकर दर्शकों के बीच उत्साह के साथ-साथ विजुअल इफेक्ट्स को लेकर कुछ मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं। अब फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे यश ने इन प्रतिक्रियाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

लॉस एंजिल्स में आयोजित सिनेमाकॉन 2026 के दौरान यश ने कहा कि फिल्म के वीएफएक्स पर अभी काम जारी है और दर्शकों ने जो शुरुआती झलक देखी है, वह अंतिम रूप नहीं है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वीएफएक्स कंपनी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई है और टीम फोटो-रियलिस्टिक विजुअल्स पर लगातार काम कर रही है। यश ने विश्वास जताया कि फिल्म का अंतिम संस्करण दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

यश ने कहा कि ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में तैयार की जा रही है। उनके अनुसार, निर्माता और तकनीकी टीम का लक्ष्य भारतीय पौराणिक कथा को वैश्विक स्तर की प्रस्तुति देना है। उन्होंने कहा कि जब फिल्म पूरी तरह तैयार होकर सामने आएगी, तब दर्शकों को इसके दृश्य प्रभाव कहीं ज्यादा प्रभावशाली लगेंगे।

दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का पहला हिस्सा इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने की तैयारी में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साईं पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह है और अब यश के बयान के बाद इसकी रिलीज का इंतजार और बढ़ गया है।

 

Related Articles

नवीनतम लेख