35 C
Kolkata
Monday, May 25, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से महिला घायल

खूंटी । तोरपा थाना क्षेत्र के इचा बड़का टोली गांव की संतोषी आइंद ( 49) अचानक हुए आकाशीय बिजली से घायल हो गई। परिजनों की ओर से 108 एंबुलेंस को सूचना दिए जान देने के बाद उसे रेफरल अस्पताल तोरपा में भर्ती कराया गया। डॉ संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य है। उसका इलाज चल रहा है। महिला के परिजनों ने बताया कि सोमवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे महिला हाथ धोने के लिए अपने घर के बाहर निकली थी। उसी समय बारिश के साथ ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आकर संतोषी आईंद घायल हो गई।

Related Articles

नवीनतम लेख