28.8 C
Kolkata
Monday, July 20, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

पश्चिमी सिंहभूम । पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा पंचायत के छोटा कुईड़ा गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लाेगाें से मिली जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय रोयबारी हेंब्रम सोमवार को बारिश के दौरान घर के आसपास मौजूद थीं। इसी बीच अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से महिला उसकी चपेट में आ गईं। बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। स्थानीय ग्रामीण तुरंत उनकी सहायता के लिए पहुंचे, लेकिन घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कदमडीहा पंचायत की मुखिया द्रौपदी पूर्ती तथा पंचायत समिति सदस्य बुधन पूर्ती मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और प्रशासन को घटना की सूचना दी।

जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को शीघ्र सरकारी मुआवजा और अन्य राहत सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि संकट की इस घड़ी में परिवार को आवश्यक सहयोग मिल सके।

Related Articles

नवीनतम लेख