26.1 C
Kolkata
Thursday, July 23, 2026

उपराष्ट्रपति शनिवार को बिहार के दौरे पर

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन एक दिवसीय दौरे पर शनिवार, 4 अप्रैल को बिहार जाएंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 4 अप्रैल को बिहार की यात्रा करेंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह पश्चिम चंपारण स्थित भीतिहरवा गांधी आश्रम का भी दौरा करेंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख