35 C
Kolkata
Thursday, April 23, 2026

वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की आयु में भी दिखाया था अद्भुत पराक्रम : डॉ. कविता

पूर्वी सिंहभूम। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर गुरुवार को शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। झारखंड क्षत्रिय संघ की बागबेड़ा और परसुडीह इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में जुगसलाई स्थित कुंवर सिंह चौक पर भव्य माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को नमन किया।

सभा को संबोधित करते हुए झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की अध्यक्ष डॉ. कविता परमार ने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के खिलाफ अद्भुत पराक्रम दिखाया और देशभक्ति की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष और साहस आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वहीं, संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी ऐतिहासिक विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम का संचालन परसुडीह इकाई अध्यक्ष बी.डी. सिंह ने किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, महासचिव डॉ प्रमोद सिंह, प्रशांत सिंह, सचिव एमके सिंह, विजय सिंह, पुष्पा सिंह, बीबी सिंह, रामचंद्र सिंह, नीरज सिंह, शशि सिंह, राजेश सिंह, पप्पू सिंह, बड़े लाल दुबे, दीपक दुबे, अशोक दुबे, संजू सिंह, विनोद सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थेे।

इसी क्रम में बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान में महिला इकाई की ओर से अलग से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ कविता परमार ने किया। इसमें संध्या सिंह, पुष्पा सिंह, झरना मिश्रा, विनोद सिंह, राकेश कुमार, मिथिलेश सिंह, राजा वर्मा, राजेश सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। दोनों कार्यक्रमों का समापन राष्ट्रगान और वीर कुंवर सिंह अमर रहें के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

 

 

Related Articles

नवीनतम लेख