उत्तराखंड : गंगोत्री धाम से लौट रही यात्रियों से भरी बस खाईं में गिरी, 6 की मौत, कई घायल

बिरसा भूमि लाइव

उत्तराखंड के गंगोत्री हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास यात्रियों से भरी एक बस एक्सीडेंट हो गया। इससे बस खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बस में गुजरात के लोग सवार थे। ये गंगोत्री धाम की यात्रा करके लौट रहे थे। गंगनानी के पास ड्राइवर ने बस पर कंट्रोल खो दिया। इससे बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़कने के बाद पेड़ों के बीच जाकर अटक गई।

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम घटनास्थल की तरफ रवाना हो गई है। यात्रियों को खाईं से बाहर निकाला जा रहा है। जो यात्री घायल हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। दुर्घटनास्‍थल पर बचाव एवं राहत कार्य चल रहा है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 35 से ज्‍यादा यात्री सवार थे। बस गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 19 घायलों को रेस्क्यू किया गया है। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक शव बरामद हो चुका है। एसपी अर्पणा यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। जिला अस्पताल से दो और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles