33.2 C
Kolkata
Thursday, June 25, 2026

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंप, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में आए दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही मची है। हादसे में बड़े पैमाने पर जानमाल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने जताई संवेदना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि वेनेजुएला में आए भीषण भूकंपों से हुई तबाही से वह बेहद दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की जनता की ओर से वे वेनेजुएला की सरकार और वहां के नागरिकों, विशेषकर अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

7.5 और 7.2 तीव्रता के झटकों से दहला काराकास

काराकास और आसपास के क्षेत्रों में आए दो भूकंपों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमशः 7.5 और 7.2 दर्ज की गई। शक्तिशाली झटकों के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हुई हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख