32.5 C
Kolkata
Thursday, July 16, 2026

अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

भागलपुर। भागलपुर जिले की तातारपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।

छापेमारी में हथियार और कारतूस बरामद

सिटी पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार लेकर संदिग्ध गतिविधियों में लगे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद तातारपुर थाना पुलिस ने बिजली चक स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहम्मद छोटू और एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि दोनों किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे और उनके गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख