31 C
Kolkata
Wednesday, May 13, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभयपुर सरना टोली निवासी अजीत तिर्की (19) और काशीजोड़ा निवासी राजू लकड़ा (29) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता जराइकेला थाना क्षेत्र के डोमलाई गांव की रहने वाली है और वह अपने मामा के घर अभयपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपितों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़िता की मां के बयान के आधार पर मनोहरपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों से पूछताछ की और प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

नवीनतम लेख