31 C
Kolkata
Tuesday, August 25, 2026

‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

मुंबई। रॉकिंग स्टार यश और कियारा आडवाणी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का पहला गीत ‘तबाही’ रिलीज हो गया है। विशाल मिश्रा की आवाज और संगीत से सजा यह रोमांटिक गीत अपनी भावनात्मक प्रस्तुति और खामोश प्रेम कहानी के कारण दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

बिना शब्दों के बयां हुई प्रेम कहानी

म्यूजिक वीडियो में यश के किरदार ‘राया’ और कियारा आडवाणी के बीच गहरे भावनात्मक रिश्ते को बिना ज्यादा संवादों के प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। गीत का एक अहम दृश्य तब सामने आता है, जब तारा सुतारिया का किरदार रेबेका राया से पूछता है कि क्या वह खुद के अलावा किसी और से भी प्यार कर सकता है। राया के इनकार के बावजूद कियारा की ओर उठती उसकी नजरें उसके भीतर छिपे प्रेम और भावनात्मक संघर्ष को उजागर करती हैं। यही भावनात्मक द्वंद्व इस गीत को खास बनाता है।

26 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले वेंकट के. नारायण और यश द्वारा निर्मित यह फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

नवीनतम लेख