31.1 C
Kolkata
Saturday, July 11, 2026

उत्तर दा पुत्तर’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

मुंबई । अभिनेता अन्नू कपूर की आगामी फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का बहुप्रतीक्षित टाइटल सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। हास्य, व्यंग्य और जोशीले संगीत से भरपूर यह गीत फिल्म की कहानी और उसके अंदाज की झलक पेश करता है। गीत के रिलीज से पहले देशभर में इसका विशेष प्रीमियर भी आयोजित किया गया, जहां दर्शकों को फिल्म के संगीत से रूबरू होने का अवसर मिला।

हास्य और संगीत का दमदार मेल

फिल्म के टाइटल ट्रैक को रोहित शर्मा ने संगीतबद्ध किया है, जबकि इसके बोल निर्देशक रविंदर सिवाच ने लिखे हैं। गायक रोमी ने अपनी दमदार आवाज से गीत को खास अंदाज दिया है। वहीं फिल्म का दूसरा गीत ‘क्यों नहीं होता जैसे चाहूँ मैं’ राजा हसन ने गाया और संगीतबद्ध किया है।

फिल्म की कहानी “करम बड़े या किस्मत?” जैसे सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें हास्य और व्यंग्य के माध्यम से कर्म, किस्मत और जीवन के रिश्ते को मनोरंजक अंदाज में दिखाया गया है।

24 जुलाई को होगी रिलीज

प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले संदीप कपूर और प्रिया कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म का लेखन और निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है। फिल्म में अन्नू कपूर के साथ रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, पवन मल्होत्रा, इश्तियाक खान, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, सुमित गुलाटी और नितिन अरोड़ा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘उत्तर दा पुत्तर’ 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

नवीनतम लेख