29 C
Kolkata
Wednesday, August 26, 2026

किता–सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द और कई का बदला मार्ग

रांची । रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता–सिल्ली रेलखंड पर चल रहे विकास कार्य के कारण शनिवार को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे द्वारा लिए गए तकनीकी ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ किया जाएगा, जबकि कई पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

इन ट्रेनों के परिचालन में हुआ बदलाव

रेलवे के अनुसार बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (13503/13504) शनिवार को केवल गोमो तक ही संचालित होगी। गोमो से हटिया के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।

इसी तरह खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036) केवल आद्रा तक चलेगी। वहीं आसनसोल–रांची मेमू पैसेंजर (63598/63597) मूरी तक ही संचालित होगी और मूरी से रांची के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

इसके अलावा हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर (58663/58664) तथा हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर (58665/58666) का परिचालन शनिवार को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Related Articles

नवीनतम लेख