18 C
Kolkata
Thursday, December 11, 2025

ज्वेलरी दुकान से 10 किलो चांदी लेकर चोर फरार

रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ के समीप स्थित ‘उत्तम ज्वेलर्स’ दुकान का ताला काटकर अज्ञात चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गये। चोर दुकान से 10 किलो चांदी उड़ा ले गए हैं। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी निकाल कर साथ ले गए हैं। इस संबंध में उत्तम ज्वेलर्स के मालिक ने शुक्रवार को बताया कि दुकान में 10 किलो चांदी के अलावा सोने के कई गहने मौजूद थे। सोने के सभी गहने तिजोरी में बंद थे, इसलिए वह बच गए, लेकिन चोर 10 किलो चांदी अपने साथ ले गए। दुकान में चोरी करने वाले चोरों ने इलाके में गश्त लगा रहे बहादुर को भी रस्सी से बांध दिया। बहादुर ने बताया कि दुकान में कुछ गतिविधि देखकर उन्होंने जोर से सिटी बजाना शुरू किया तो चोरों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ-पैर को बांध दिया। सुबह जब कुछ ग्रामीण सड़क से गुजर रहे थे तो उन्होंने उसे आजाद करवाया। बेड़ो पुलिस ने घटना को लेकर कहा कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles