36 C
Kolkata
Wednesday, April 22, 2026

रोंगटे खड़े कर देगा ‘धुरंधर 2′ का ट्रेलर, हमजा’ बन रणवीर सिंह ने उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो

मेकर्स ने आज रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है्र। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, ‘अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, हिंदुस्तान तय करेगा। 3 मिनट 25 सेकंड के इस ट्रेलर ने दर्शकों और फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है। धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर का इंतजार खत्म हुआ। यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेलर से संकेत मिलता है कि रहमान डकैत की मौत के बाद हमजा लियारी का नया बादशाह बन जाता है। इसके बाद वह अपने दुश्मनों से बदला लेने के लिए एक-एक कर उनका सामना करता दिखाई देगा। फिल्म में कई ऐसे सीन हैं जिनमें तेज रफ्तार एक्शन और रहस्य का मेल देखने को मिलता है। ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि कहानी में कई नए मोड़ आने वाले हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखेंगे।

ये फिल्म अपने जबरदस्त एक्शन और इमोशनल कहानी के साथ स्टार कास्ट की धुआंधार परफॉर्मेंस की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही थी। वहीं पहले पार्ट को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद, कहानी के अगले चैप्टर को लेकर एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। उम्मीद की जा रही है कि सीक्वल की कहानी भी नए डेवलपमेंट के साथ एक्शन सीक्वेंस और ड्रामेटिक पलों से भरी होगी और दर्शकों संग इमोशनल कनेक्शन भी बनाएगी। वहीं ‘धुरंधर 2’ के लिए एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है जो काफी दमदार है।

पार्ट वन की तरह इस बार भी BGM और गाने पर खास ध्यान दिया गया है। पहले पार्ट में जहां 90s के म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया था। वहीं, इस बार आपको पंजाबी गाने आरी आरी आरी, तेरी मेरी इक जिंदड़ी और वारी वरसी खटकिल आंदी जैसे गाने सुनने को मिलेंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख