33 C
Kolkata
Sunday, May 3, 2026

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे, सोनमर्ग सबसे ठंडा

श्रीनगर। घाटी में न्यूनतम तापमान गिरने से कश्मीर में ठंड बढ़ गई है और सोनमर्ग घाटी में सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में विशेषकर घाटी के ऊंचे इलाकों में बारिश होंने की भविष्यवाणी की है।अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में जहां शुक्रवार को मध्यम बर्फबारी हुई, न्यूनतम तापमान शून्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग पर्यटन स्थल में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था। घाटी के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा है कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर को प्रभावित करेगा, जिससे अगले कुछ दिनों में बारिश होगी। मौसम कार्यालय ने कहा कि 21 जनवरी को ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है, जिसके बाद 25 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। चिनाब घाटी पीर-पंजाल रेंज और दक्षिण कश्मीर के कुछ जिलों में 23 से 24 जनवरी तक भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
कश्मीर घाटी इस समय 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दियों की अवधि ‘चिल्ला-ए-कलां’ के बीच में है जिसके दौरान रात का तापमान अक्सर हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला जाता है और बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है। ‘चिल्ला-ए-कलां’ पिछले साल 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और 30 जनवरी को समाप्त होगा इसके बाद ‘चिल्ला खुर्द’ और ‘चिल्लाई बच्चा’ होंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख