साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को, इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा

बिरसा भूमि लाइव

साल 2023 में कुल चार ग्रहण थे। दो सूर्य ग्रहण थे और दो चंद्र ग्रहण। इनमें से तीन हो चुके हैं और अब चौथा ग्रहण 28 अक्टूबर को होगा। यह एक चंद्र ग्रहण होगा जो पृथ्वी के एक बड़े हिस्से में दिखाई देगा। हम आपको चंद्र ग्रहण के बारे में सारी जानकारी देंगे। आइए जानते हैं भारत में चंद्र ग्रहण की तारीख और टाइमिंग विस्तार से और इसका सूतक काल कितने बजे लगेगा।

चंद्र ग्रहण लगने का समय 

  • साल 2023 में ग्रहण लगने का समय रात में 1: 06 मिनट से लेकर रात 2:22 मिनट तक लगेगा
  • चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 16 मिनट रहेगी
  • साल 2023 में आखिरी चंद्र ग्रहण आश्विन मास की शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा

चंद्र ग्रहण सूतक काल का समय

  • साल 2023 में लगने वाला चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 3:15 मिनट से शरु हो जाएगा
  • वहीं रात 2:22 मिनट पर सूतक काल समाप्त हो जाएगा।

इस तरह से मानें तो ग्रहण दोनों ही दिन यानि 28 और 29 अक्टूबर को लगेगा। इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकता है। साल 2023 में यह दूसरा और आखिरी चन्द्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण एक आंशिक ग्रहण है।

साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर को लगेगा और इस ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकता है। भारत में ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा।

इन राशियों को लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों की चंद्र ग्रहण के बाद किस्मत खुलने वाली है। इस दिन के बाद इन दोनों ही राशियों के लोगों को धन लाभ होने की पूरी संभावना है। आपके जो काम लंबे समय से रुके या अटके हुए थे, वो जल्द ही पूरे होंगे।

वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए भी चंद्र ग्रहण के बाद किस्मत के दरवाजे खुलने वाले हैं। आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। बिजनेस आपकी नए ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। आपके काम में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को इस दिन का विशेष लाभ मिलने वाला है। चंद्र ग्रहण के बाद इस राशि वालों की लॉटरी लगने वाली है। किस्मत के सितारे बुलंद होंगे और आपको हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी।

धनु-  धनु राशि वालों को भी इस ग्रहण के बाद लाभ ही लाभ मिलने वाला है। करियर में ग्रोथ और लाइफ में सक्सेस जल्द ही मिलेगी। जो लोग बहुत समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनकों नौकरी मिल जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles