रांची : आयुक्त व डीआईजी ने दूर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

बिरसा भूमि लाइव

रांची : दक्षिण छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार जायसवाल और डीआईजी अनूप बिरथरे ने शुक्रवार को रांची में कई दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इनमें भारतीय नवयुवक संघ, ओसीसी क्लब, राजस्थान मित्र मंडल सहित अन्य शामिल हैं। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों को कई दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए, थानाप्रभारी शैलेश कुमार सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

दोनों अधिकारियों ने पूजा पंडाल में विधि व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात, पंडालों में सुरक्षा मानकों की वस्तुस्थिति का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा विसर्जन से पूर्व बिजली के तारों को हटाने और विसर्जन जुलूस तय रूट में निकालने के लिए सख्त निर्देश दिये। पंडालों में सीसीटीवी लगाने, बिजली और फायर एनओसी लेने, महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था करने, पर्याप्त संख्या में वालंटियर तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो, इसका ध्यान पूजा समिति रखे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles