जंगली हाथी ने 52वर्षीय व्यक्ति को कुचल कर मार डाला

राहुल कुमार

चैनपुर (गुमला) : चैनपुर थाना क्षेत्र के सदान बुकमा गांव में शनिवार अहले सुबह लगभग 5:30 बजे 52 वर्षीय दुखन नगेसिया नामक व्यक्ति को जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला। घटना के बाद से मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। इधर घटना से वन विभाग और ग्रामीण काफी आक्रोशित है। वन विभाग द्वारा तत्काल मदद के तौर पर मृतक की पत्नी को 20 हजार दिया गया। लगातार जंगली हाथी के आतंक से ग्रामीण काफी भय में है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles