27 C
Kolkata
Friday, May 29, 2026

बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर सरगर्मियां तेज, भाजपा ने शिवराज को बनाया पर्यवेक्षक

नई दिल्ली । जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के राज्यसभा का सदस्य बनने के बाद बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नए नेता के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया है। उनकी मौजूदगी में विधायक दल की बैठक होगी, जहां नए नेता के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

भाजपा ने रविवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी ने उनके अनुभव और सबको साथ लेकर चलने की क्षमता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वे जल्द ही पटना पहुंच कर भाजपा विधायक दल की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर आज भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के विधायकों की बैठक बुलाई गई है।

उल्लेखनीय है कि जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है, जिसके बाद वे सोमवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख