पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में गोली-बारूद बरामद किया। अभियान के दौरान ठिकाने को ध्वस्त कर बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया।
खुफिया सूचना पर चला अभियान
अधिकारियों के अनुसार, मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर के गढ़ाह क्षेत्र में विशेष खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान आतंकियों के छिपाए गए ठिकाने का पता चला।
ठिकाने से पिका राइफल के 246 कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के बाद सुरक्षाबलों ने ठिकाने को नष्ट कर दिया और सभी कारतूस अपने कब्जे में ले लिए। मामले में आगे की जांच और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
