कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई।
दिग्गज नेताओं की उपस्थिति इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह को ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

