35 C
Kolkata
Saturday, April 18, 2026

स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला संदिग्ध ‘बम’, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

पूर्वी सिंहभूम | जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा गांव में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक संदिग्ध सिलेंडरनुमा वस्तु देखी गई। विस्फोटक होने की आशंका से पूरे इलाके में भय व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर दी है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बम निरोधक दस्ता बुलाय गया: क्या यह द्वितीय विश्व युद्ध काल का विस्फोटक है?
पुलिस ने एहतियात बरतते हुए बम निरोधक दस्ते (BDDS) को सूचित कर दिया है। विशेषज्ञों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह वस्तु कितनी खतरनाक है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पहले भी 17 मार्च और 24 मार्च को संदिग्ध बम मिल चुके हैं, जिनमें से एक द्वितीय विश्व युद्ध के समय का अमेरिकी बम था। लगातार मिल रही इन संदिग्ध वस्तुओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

प्रशासन की अपील: संदिग्ध वस्तु को न छुएं, सुरक्षा घेरे से रहें दूर
हालिया घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु के पास न जाएं और तुरंत पुलिस को सूचित करें। ग्रामीणों ने मांग की है कि नदी तटीय क्षेत्रों की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

Related Articles

नवीनतम लेख