30.3 C
Kolkata
Sunday, July 26, 2026

फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा सूर्या का दमदार अवतार

साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म, जिसे अब तक ‘सूर्या 46’ के नाम से जाना जा रहा था, का आधिकारिक टाइटल ‘विश्वनाथ एंड संस’ घोषित कर दिया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

जारी किए गए पोस्टर में सूर्या एक ऊंची इमारत के भीतर खड़े नजर आ रहे हैं और उनकी गोद में एक छोटा बच्चा है। दोनों के चेहरों पर हल्की मुस्कान फिल्म की भावनात्मक कहानी की ओर इशारा करती है। यह फिल्म एक पारिवारिक और इमोशनल ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें रिश्तों की गहराई और भावनाओं को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन वेंकी एटलुरी कर रहे हैं।

फिल्म में सूर्या के साथ रवीना टंडन और ममिता बैजू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘विश्वनाथ एंड संस’ जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, हालांकि इसकी सटीक रिलीज तारीख का ऐलान अभी बाकी है।

Related Articles

नवीनतम लेख