29.9 C
Kolkata
Monday, August 10, 2026

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सुदेश महतो, दी बधाई

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में आजसू पार्टी प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भी मौजूद रहे। समारोह में शामिल होने के बाद उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उनके साथ आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में सुदेश महतो ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत केवल राजनीतिक गणित नहीं, बल्कि जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर लोगों ने पूरा भरोसा जताया है। यही वजह है कि जनता ने डबल इंजन की सरकार को एक बार फिर मौका दिया, ताकि विकास की रफ्तार और तेज हो सके। महतो के अनुसार, बिहार के चुनाव नतीजों का असर झारखंड की राजनीति पर भी साफ दिखेगा। उन्होंने नीतीश कुमार के दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने को ऐतिहासिक क्षण बताया।

Related Articles

नवीनतम लेख