29 C
Kolkata
Wednesday, May 6, 2026

डाइट सिमडेगा विज्ञान प्रदर्शनी में सेंट मेरीज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

सिमडेगा डाइट में हाल ही में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में सेंट मेरीज विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट विज्ञान मॉडल के माध्यम से सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक मॉडलों ने दर्शकों और निर्णायकों का मन जीत लिया, जिसके फलस्वरूप विद्यालय को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए थे।
आज विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय परिवार द्वारा सफल विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों मे अनुज कुमार साहू, निशांत कुमार नाग, शुभम कुमार साहू, आशीष करकेट्टा, अतुल विवेक तिग्गा और अक्षय श्रीवास्तव का नाम शामिल है।विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के परिश्रम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

नवीनतम लेख