28 C
Kolkata
Saturday, May 30, 2026

सीवान में तनाव की साजिश नाकाम! जेएनयू नेता चंदू की प्रतिमा तोड़ी, पुलिस अलर्ट

सीवान। सीवान के गोपालगंज मोड़ स्थित गोलंबर पर मंगलवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय कामरेड चंद्रशेखर उर्फ चंदू की आदमकद प्रतिमा को तोड़कर माहौल बिगाड़ने की साजिश रच दी।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सामाजिक सौहार्द को चोट पहुंचाने की कोशिश साफ नजर आई।

सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया।

एसपी पुरन कुमार झा और एसडीपीओ अजय कुमार सिंह रात में ही मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान जल्द से जल्द हो सके।

एसपी पुरन कुमार झा ने साफ कहा कि यह साजिश ज्यादा दिनों तक छिप नहीं पाएगी—“बहुत जल्द पर्दाफाश होगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

इस घटना ने शहर में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है, वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन का दावा है कि किसी भी सूरत में माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

 

Related Articles

नवीनतम लेख