34 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

महाराजगंज में बवाल! मामूली विवाद मे पत्थरबाजी

सीवान। सीवान: जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में मंगलवार की रात करीब नौ बजे मामूली आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।

पत्थरबाजी के दौरान बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, वहीं कई दुकानदारों ने तत्काल अपनी दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया। घटना के बाद इलाके में दहशत व्याप्त है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। कुछ लोग इसे मामूली कहासुनी का परिणाम बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रण में किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा लगातार गश्त की जा रही है, ताकि दोबारा किसी प्रकार की हिंसा न हो।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

नवीनतम लेख