27.2 C
Kolkata
Saturday, July 11, 2026

जेल गेट के पास सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती, कचहरी परिसर की तीन दुकानों में चोरी

खूंटी | जिला मुख्यालय के कचहरी परिसर में चोरों ने मंगलवार रात दुस्साहस का परिचय देते हुए तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि यह वारदात जिला जेल के ठीक बगल और जेल गेट से महज कुछ ही दूरी पर हुई, जहाँ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने का दावा किया जाता है।

केवल नकदी पर था चोरों का निशाना
जानकारी के अनुसार, चोरों ने सुनियोजित तरीके से तीन दुकानों के शटर के ताले तोड़े। खास बात यह रही कि चोरों ने किसी कीमती सामान को हाथ नहीं लगाया और केवल गल्ले (कैश काउंटर) में रखी नकदी लेकर फरार हो गए।

दुकानदार सुधीर सिंह ने बताया कि बच्चों के स्कूल ड्रेस के लिए जमा किए गए 2,500 रुपये चोर ले गए। प्रमोद तोपनो की दुकान से करीब 5,500 रुपये की चोरी हुई है। कुंडू जेरॉक्स से भी चोरों ने लगभग 2,500 रुपये की नकदी साफ कर दी।

सुबह खुला राज, जांच में जुटी पुलिस
बुधवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो टूटे हुए ताले देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही खूंटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। जेल जैसे संवेदनशील स्थान के पास हुई इस चोरी ने पुलिसिया गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

 

Related Articles

नवीनतम लेख