साहिबगंज : कुसमा संथाली पंचायत में डायरिया से तीन लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार

बिरसा भूमि लाइव

साहिबगंज : जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुसमा संथाली पंचायत के केटका टोला पहाड़िया बस्ती में पिछले तीन दिनों से कई लोग डायरिया से पीड़ित हैं। बस्ती में अब तक आदिम जनजाति समुदाय की दो महिलाओं एवं एक पुरुष की मौत हो चुकी है जबकि 12 से अधिक लोग बीमार हैं। मृतकों में बाबी मैसा पहाड़िया (50), उसकी बहन सोनी पहाड़िन (65) एवं सुरजी पहाड़िन (20) हैं।

जानकारी मिलने पर मुखिया देव सोरेन व पंचायत समिति सदस्य खगेंद्र साह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद बीडीओ साेमनाथ बनर्जी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हेमंत मुर्मू गांव पहुंचे। चिकित्सकों की टीम गांव में ही कैंप कर रही है। गांव के 12 से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पांच दिन पूर्व ही सोनी पहाड़िन को उल्टी-दस्त शुरू हुआ। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि शुक्रवार को बाबी मैसा पहाड़िया और सुरजी पहाड़िन की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

इस संबंध में शनिवार को साहिबगंज के सीएस डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि बरहेट प्रखंड की कुसमा संथाली पंचायत में तीन लोगों की मौत की खबर मिली है। प्राथमिक सूचना के अनुसार सभी लोगों में डायरिया के लक्षण थे। डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर व नर्स की टीम गांव में भेजा है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles