31.1 C
Kolkata
Tuesday, July 7, 2026

रोनाल्डो का विश्व कप सफर समाप्त: स्पेन से हार के बाद बोले— यह मेरा आखिरी फीफा वर्ल्ड कप था

आर्लिंग्टन। ब्राजील के स्टार नेमार जूनियर के बाद अब पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी पुष्टि कर दी है कि फीफा विश्व कप 2026 उनके करियर का आखिरी विश्व कप था। राउंड ऑफ-16 के बेहद रोमांचक मुकाबले में स्पेन के हाथों 0-1 से मिली हार के बाद पुर्तगाल की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई, जिसके बाद रोनाल्डो ने यह भावुक एलान किया।

41 वर्षीय रोनाल्डो ने मैच के बाद मीडिया से कहा कि इस तरह विश्व कप से बाहर होना बेहद दुखद है, लेकिन उन्हें संतोष है कि उन्होंने मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि यह सिर्फ उनका आखिरी विश्व कप था, वे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से तुरंत संन्यास का फैसला जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर नहीं लेंगे। वे फिलहाल परिवार के साथ समय बिताकर अपने भविष्य पर शांति से विचार करेंगे।

रोनाल्डो ने पुर्तगाल फुटबॉल के इतिहास में अपने योगदान पर गर्व जताते हुए कहा कि उनके आने से पहले देश ने कोई बड़ा खिताब नहीं जीता था, लेकिन उन्होंने अपनी कप्तानी और खेल के दम पर पुर्तगाल को 2016 की यूरोपीय चैम्पियनशिप (Euro Cup) सहित तीन बड़े खिताब दिलाए। पुर्तगाल के सफर के अंत के साथ ही टीम के मुख्य कोच रोबर्टो मार्टिनेज का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है, जिनके प्रति रोनाल्डो ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

नवीनतम लेख