26.6 C
Kolkata
Thursday, March 5, 2026

डकैती का आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के गुवा थाना अंतर्गत बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में हुई डकैती कांड में पुलिस ने हथियार के साथ जमशेदपुर के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक सिल्वर रंग के देशी कट्टा, एक स्वचालित पिस्तौल, दो खाली मैगजीन, 7.65 एमएम के 41 जिंदा कारतूस, 9 एमएम के 10 जिंदा कारतूस, 8 एमएम के 9 जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है।
शुक्रवार को डीएसपी अजय करकेटा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि एसपी को 19 दिसंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि माह अक्टूबर में बड़ाजामदा निवासी अनिल चौरसिया के घर हुई डकैती में प्रयुक्त हथियार और गोली पहुंचाने के लिए एक व्यक्ति बड़ाजामदा आ रहा है। इस डकैती में अपराधियों ने ढाई लाख रुपये नकद, लगभग 90 हजार रुपये कीमत के सोने का ब्रेसलेट और करीब 80 हजार रुपये की सोने की चेन लूट ली थी। इस संबंध में गुवा (बड़ाजामदा ओपी) थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें पूर्व में पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गुप्त सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरु के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरितो कार्रवाई करते हुए बड़ाजामदा बस स्टैंड के पास से जमशेदपुर निवासी करण कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित के पास से डकैती कांड में प्रयुक्त किए जाने वाले हथियार और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान करण कुमार महतो (24) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार करण कुमार महतो, डकैती कांड में जेल भेजे गए अभियुक्त दीपक महतो का भतीजा है और वह हथियार और कारतूस कांड के वांछित आरोपित बड़ाजामदा निवासी राजू लोहार को देने के लिए आ रहा था। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरु अजय केरकेट्टा, बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव, चंद्रशेखर, धनंजय सिंह और सशस्त्र बल शामिल थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles