32.4 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनेंगे प्रो. आदित्य प्रसाद साहू, 14 जनवरी को होगी घोषणा

रांची। प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. आदित्य प्रसाद साहू का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के 21 सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। नामांकन का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तय था। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल प्रो. आदित्य प्रसाद साहू ने ही नामांकन दाखिल किया। किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया। सिंगल नामांकन होने के कारण उनका अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा 14 जनवरी को की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव सोमवार को ही रांची पहुंच गए थे। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के फैसले की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी। इसके बाद आम सहमति बनी और किसी अन्य नेता ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं किया।

Related Articles

नवीनतम लेख