26.5 C
Kolkata
Thursday, June 11, 2026

परेश रावल को लेकर उठी अटकलों पर प्रियदर्शन की प्रतिक्रिया

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने फिल्म से दोबारा किनारा कर लिया है और 15 प्रतिशत ब्याज के साथ अपनी साइनिंग अमाउंट भी लौटा दी है। ‘बाबू भैया’ के फिल्म में न होने की खबर सुनकर फैंस काफी निराश हो गए थे। हालांकि अब निर्देशक प्रियदर्शन ने इन वायरल दावों पर प्रतिक्रिया देकर स्थिति साफ कर दी है।

बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा, “मुझे इसकी जानकारी नहीं है।” निर्देशक के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि परेश रावल के फिल्म छोड़ने की खबरें महज अफवाह हैं। वहीं एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरें दरअसल करीब एक साल पुरानी हैं, जिन्हें अब दोबारा फैलाया जा रहा है।

इससे पहले परेश रावल भी फिल्म को लेकर उठे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने एक बातचीत में कहा था कि इस पूरे मामले का उनके और प्रियदर्शन के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा है। अभिनेता के मुताबिक, “ऐसे रिश्ते खराब नहीं होते, बल्कि इससे हमारा रिश्ता और मजबूत हुआ है।” ऐसे में अब साफ माना जा रहा है कि परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा बने रहेंगे और एक बार फिर अपने मशहूर किरदार ‘बाबू भैया’ से दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख