29.5 C
Kolkata
Monday, June 22, 2026

पर्पल कैप की रेस में प्रिंस यादव की लंबी छलांग, बेंगलुरु के खिलाफ बरपाया कहर

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में युवा गेंदबाज प्रिंस यादव अपनी घातक गेंदबाजी से सुर्खियों में बने हुए हैं। गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में प्रिंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘पर्पल कैप’ की दौड़ को और भी दिलचस्प बना दिया है। लखनऊ ने इस मुकाबले में बेंगलुरु को 9 रनों से पराजित किया।

प्रिंस यादव ने इस मैच में तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिससे सीजन में उनके कुल विकेटों की संख्या 16 हो गई है। उनके स्पेल का सबसे यादगार लम्हा वह रहा, जब उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को मैच की दूसरी ही गेंद पर शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

शानदार इकॉनमी के दम पर तीसरे स्थान पर काबिज
16 विकेट के साथ प्रिंस यादव अब पर्पल कैप की तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि कगिसो रबाडा और ईशान मलिंगा के भी 16-16 विकेट हैं, लेकिन प्रिंस यादव का 8.08 का इकॉनमी रेट उन्हें इन दोनों दिग्गजों से आगे रखता है। वर्तमान में भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कंबोज 17-17 विकेटों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं।

ऑरेंज कैप: हेनरिक क्लासेन का दबदबा बरकरार
बल्लेबाजी की बात करें तो ऑरेंज कैप की रेस में हेनरिक क्लासेन (494 रन) अभी भी नंबर एक पर काबिज हैं। लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में मिचेल मार्श ने 111 रनों की आतिशबाजी कर 12वें स्थान पर जगह बनाई है। वहीं, शून्य पर आउट होने के कारण विराट कोहली 379 रनों के साथ नौवें स्थान पर ही रुके हुए हैं।

पर्पल कैप टॉप-3 (विकेट):
भुवनेश्वर कुमार: 17 विकेट
अंशुल कंबोज: 17 विकेट
प्रिंस यादव: 16 विकेट

Related Articles

नवीनतम लेख