32.1 C
Kolkata
Friday, July 17, 2026

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता की घोषणा

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि वह विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं और वह घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

मोदी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के निकटतम परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और स्थानीय प्रशासन प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख