33.2 C
Kolkata
Saturday, July 4, 2026

प्रधानमंत्री ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन, संशोधित उड़ान योजना की शुरुआत

जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संशोधित उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

480 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक टर्मिनल

करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से विकसित नया टर्मिनल भवन 23 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला है। इसकी वार्षिक यात्री क्षमता 20 लाख यात्रियों की है। राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित वास्तुकला पर आधारित इस टर्मिनल में आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण और हरित भवन निर्माण जैसी विशेषताओं को भी शामिल किया गया है।

नए टर्मिनल के शुरू होने से पश्चिमी राजस्थान में हवाई संपर्क बेहतर होगा, जिससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

संशोधित उड़ान योजना से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री ने ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (उड़ान) योजना के संशोधित संस्करण का भी शुभारंभ किया। इस योजना के तहत अगले 10 वर्षों में विमानन क्षेत्र के विकास के लिए 28,840 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य देशभर में क्षेत्रीय हवाई संपर्क का विस्तार करना और विमानन क्षेत्र को नई गति देना है।

100 नए हवाई अड्डों और 200 हेलीपैड के विकास की योजना

संशोधित उड़ान योजना के तहत देशभर में उपयोग में नहीं आ रही हवाई पट्टियों का विकास कर 100 नए हवाई अड्डे विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर संपर्क के लिए 200 आधुनिक हेलीपैड विकसित करने का भी प्रस्ताव है। योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय उड़ानों को प्रोत्साहित करने के लिए एयरलाइन कंपनियों को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की वायबिलिटी गैप फंडिंग सहायता भी जारी रहेगी।

Related Articles

नवीनतम लेख