31 C
Kolkata
Saturday, August 22, 2026

iPhone की चाहत व बेटे की जिद्द के कारण मां-बाप के साथ पूरा परिवार हुआ खत्म, देखें वीडियो

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक दर्दनाक घटना में एक बेटे की जिद्द ने एक ही परिवार के  तीन सदस्यों को मौत के मुंह में ले गयी। दरअसल, 19 साल का एक युवक iPhone खरीदवाने की जिद पर अड़ गया। पिता ने इतना महंगा स्‍मार्टफोन दिलाने से साफ इनकार कर दिया। पिता के रुख से खफा युवक खुद को ही मिटाने पर आमाद हो गया और वह पहाड़ी पर चढ़ गया। देखते ही देखते युवक का पैर फिसल गया। पिता अपने बेटे को बचाने की कोशिश की।

कुणाल के पहाड़ी पर जाने की जानकारी मिलने के बाद उसके माता-पिता भी वहां पहुंच गए। दोपहर करीब 1 बजे कुणाल के पिता उस स्थान तक पहुंचे, जहां उनका बेटा खड़ा था। उन्होंने उसे किनारे से खींचकर वापस लाने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पहाड़ी से नीचे खाई में जा गिरे।

जांच में सामने आया है कि 19 साल के कुणाल ने हाल ही में एक iPhone खरीदा था और उसकी EMI भरने के लिए परिवार से पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर उसके पिता के साथ पेमेंट को लेकर उसकी तीखी बहस हो गई थी। पिता की डांट से नाराज होकर कुणाल घर से बाहर निकल गया। वो सुबह करीब 10 बजे वालुज MIDC पुलिस थाना क्षेत्र के तिसगांव स्थित एक पहाड़ी पर जा चढ़ा। अपने पति और बेटे को गिरते हुए देखकर संगीता भी कुछ ही देर बाद पहाड़ी से नीचे कूद गईं। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक मौके पर जमा हो गए थे। कुणाल को समझाने और उसे नीचे उतारने की कोशिशों के कुछ हिस्से वीडियो में भी रिकॉर्ड हुए हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख