26 C
Kolkata
Monday, August 17, 2026

पुलिस ने दाे नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपित काे किया गिरफ्तार

गिरिडीह। जतरा मेले से वापस घर लौट रही दो नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले का गिरिडीह पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी)डा. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि विगत 25 जनवरी को देर रात पीरटाड़ इलाके के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में मेला देखकर घर वापस लोटने के क्रम में देर रात दो नाबालिगाें के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया गया था।
उन्हाेंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ( डुमरी ) सुमित कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था ।
एसपी ने कहा कि जांच के क्रम में घटना स्थल से सात मोबाईल और एक जींस पैंट की बरामदगी के आधार पर मौजूद साक्ष्य और तकनीकी सहायता से हरलाडीह पीरटाड निवासी राजेश मुर्मु ( 26 ) रविलाल टुडू ( 23 ) और मनियाडीह निवासी संजय टुडू ( 21 ) सोहन टुडू ( 23 ) गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पीरटाड़ में आदिवासी संगठनों ने रोषपूर्ण प्रदर्शन भी किया था ।

Related Articles

नवीनतम लेख