34 C
Kolkata
Monday, May 25, 2026

जहरीली शराब कांड: शराब वितरक गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण। मोतिहारी में हुई जहरीली शराब कांड में पुलिस ने एक शराब वितरक को गिरफ्तार किया है। दरअसल तुरकौलिया थानाक्षेत्र के शंकर सरैया उतरी पंचायत स्थित शेखशरण टोला गांव के मो. इलियास अंसारी का निधन विगत दिनों जहरीले शराब पीने से गया था। इस घटना का उद्भेदन स्थानीय पुलिस ने सोमवार को जहरीले शराब वितरक के गिरफ्तारी होने के उपरांत किया।

बताते हैं कि रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर कचहरीयां टोला के रुपेश कुमार यादव जहरीले शराब का खेप बैरिया बाजार स्थित अंडा भुजा दुकान संचालक सुखाडी साह को दिया था। जहां सुखाडी साह के दुकान पर ही इलियास अंसारी जहरीले शराब पीकर गंभीर हो गया था। जहाँ इलाज के दौरान इलियास का निधन हो गया।

इस गंभीर मामले में उत्पाद अधिनियम-22 के तहत गिरफ्तार रुपेश कुमार यादव को कांड संख्या- 181/26 में नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष सम्पत कुमार सिंह ने बताया कि सदर डीएसपी 01- दिलीप कुमार एवं सदर डीएसपी-02 जीतेश पाण्डेय के नेतृत्व में रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार स्थानीय पुलिस ने जहरीले शराब कारोबारी श्री यादव को गिरफ्तार किया। जिसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

 

Related Articles

नवीनतम लेख