गिरिडीह में धारदार हथियार से वृद्ध महिला की हत्या

बिरसा भूमि लाइव

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना इलाके के महुआर पंचायत के छाताबाद गांव में सो रही एक वृद्ध महिला के चेहरे पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गयी। महिला की पहचान एनपी देवी (80) के रूप में हुई है। घटना को किसने अंजाम दिया इसका कोई पता नहीं चल पाया है।

मृतका की बहू कौशल्या देवी के मुताबिक उसकी सास लंबे समय से घर के बगल में स्थित स्कूल के बरामदे में ही रहती थी। रोज की तरह वह शनिवार को वहीं सोई थी। रविवार की सुबह छह बजे जब वह वहां पहुंची तो देखा कि उसके चेहरे में प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गयी है।

सूचना पर बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है। हर पहलू से जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles