कमल भूषण हत्याकांड का मुख्य आरोपी छोटू कुजूर ने किया सरेंडर 

बिरसा भूमि लाइव

रांची : जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड के मुख्य आरोपी छोटू कुजूर को लोहरदगा जिले से रविवार को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में छोटू कुजूर के घर की कुर्की-जब्ती चल रही थी। इसी बीच छोटू ने पुलिस से संपर्क किया और कहा कि घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई नहीं करें। वह सरेंडर कर देगा। एक घंटे के अंदर उसने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।

इससे पूर्व आज सुखदेव नगर थाना पुलिस ने हेसल स्थित जतरा मैदान के समीप छोटू कुजूर के घर में कुर्की-जब्ती शुरू की। सुखदेव नगर थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि छोटू कुजुर को लोहरदगा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार होने के बाद छोटू के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई रोक दी गई है। रांची पुलिस की टीम छोटु कुजूर से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles