27.2 C
Kolkata
Thursday, July 30, 2026

रांची में करमटोली से साइंस सिटी तक बनेगा नया फ्लाईओवर, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

रांची में लगातार बढ़ती गाड़ियों की संख्या और सीमित सड़क चौड़ाई के कारण ट्रैफिक की समस्या गंभीर होती जा रही है। खासकर करमटोली से साइंस सिटी (चिरौंदी) तक का रास्ता अक्सर जाम की स्थिति में रहता है। रिंग रोड बनने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया है। इसी समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने करमटोली से साइंस सिटी (चिरौंदी) तक 3.216 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है।

यह फ्लाईओवर करमटोली से शुरू होकर साइंस सिटी होते हुए चिरौंदी चौक तक जाएगा। इसके साथ ही मोरहाबादी तक 516 मीटर का एक लिंक रोड भी बनाया जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य अल्बर्ट चौक, दिव्यायन चौक, साइंस सिटी और चिरौंदी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक की समस्या को स्थायी रूप से कम करना है। फ्लाईओवर बनने के बाद रामगढ़ और हजारीबाग की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही रिंग रोड और NH-20 से बेहतर कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित होगी, जिससे शहर के ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार आएगा।

इस साल सितंबर महीने में विभाग द्वारा तैयार की गई प्रेजेंटेशन देखने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ और करमटोली से साइंस सिटी तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने और आगे की कार्य योजना पर काम करने के निर्देश दिए थे।

Related Articles

नवीनतम लेख